Help Desk 0751-2625495
HONOURING THE PAST SEIZING THE PRESENT ENSURING THE FUTURE

MEDIA

Blogs & Activities

अंतर्कक्षा युवा उत्सव का आयोजन

आज दिनांक 20.12.2021 को शासकीय के.आर.जी. महाविद्यालय ग्वालियर के प्रांगड़ में अंतर्कक्षा युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे- डॉ. सुशील मंडेरिया, कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर। विशिष्ट अतिथि थे- श्री राजीव मिश्रा, उप कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर। महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अतिरिक्त संचालक ग्वालियर चम्बल सम्भाग ग्वालियर डॉ. एम.आर. कौशल जी के निर्देशन में दिनांक 20.12.2021 से 23.12.2021 तक युवा उत्सव का आयोजन किया गया। माननीय अतिथियों द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में छात्रसंघ प्रभारी डॉ. कृष्णा सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ. सविता श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मंजू दुबे भी मंचासीन थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिया सिंह द्वारा किया गया। दिनंाक 20.12.2021 को आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नानुसार रहे- (1) वाद-विवाद प्रतियोगिता- विषय - ‘लोकतांत्रिक मूल्यों में युवाओं का हस्तक्षेप आवश्यक है’ पक्ष- प्रथम - कु. ज्योति भदौरिया, बी.ए. प्रथम वर्ष द्वितीय - कु. प्रगति राजौरिया, बी.ए. द्वितीय वर्ष तृतीय - कु. शिखा भदौरिया, बी.एससी द्वितीय वर्ष विपक्ष-प्रथम- कु. शिखा सिकरवार, बी.ए. प्रथम वर्ष द्वितीय - कु. इन्दू दीक्षित, बी.एससी प्रथम वर्ष तृतीय - कु. गौरी गर्ग, बी.ए. प्रथम वर्ष निर्णायकः- (1) डॉ. कृष्णा जैन (2) डॉ. अल्का सिंह (3) डॉ. मीना श्रीवास्तव (2) वक्तृत्व (भाषण) प्रति, विषय ‘आजादी की परिकल्पना में आज के युवा की भूमिका’ प्रथम - कु. शिखा सिकरवार, बी.ए. प्रथम वर्ष द्वितीय - कु. स्तुति बुधोलिया, बी.ए. द्वितीय वर्ष तृतीय - कु. इंदू दीक्षित, बी.एससी द्वितीय वर्ष कु. हर्षिका पाण्डे, बी.एससी प्रथम वर्ष निर्णायकः- (1) डॉ. वीणा शुक्ला (2) डॉ. वसीम अंसारी (3) डॉ. दिनेश पाटीदार वाद-विवाद और वक्तृत्व प्रतियोगिता का संचालन डॉ0 कल्पना शर्मा द्वारा किया गया। (3) प्रश्नमंच प्रतियोगिता- विजेता - कु. प्रगति राजौरिया, बी.ए. द्वितीय वर्ष - कु. शिक्षा सिकरवार, बी.ए. प्रथम वर्ष - कु. प्रिंसी त्रिवेदी, बी.एससी तृतीय वर्ष (4) स्पॉट पेंटिग प्रतियोगिता - विषय- ‘एतिहासिक धरोहर’ प्रथम - कु. आराध्या शर्मा, बी.ए. द्वितीय वर्ष द्वितीय - कु. मोहिनी उपाध्याय, एम.ए. पूर्वाद्ध चित्रकला तृतीय - कु. रेहा शाक्य, बी.ए. द्वितीय निर्णायकः- (1) डॉ. मंजू दुबे (2) डॉ. चारू कटारे (3) डॉ. पूर्णिमा शाह प्रो. संजय स्वर्णकार अकादमिक सचिव द्वारा प्राचार्य शासकीय के.आर.जी. पी.जी. महाविद्यालय ग्वालियर